Kausambi News: गोवंशों तक नहीं पहुंच रहा बोया गया साढ़े चार बीघा चारा
कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर गांव स्थित अस्थाई गोशाला में संरक्षित गोवंशों के लिए ग्राम प्रधान ने चाढ़े चार बीघा खेत 50 हजार रुपये में ले रखा है। खेत में हरा चारा भी बोया हुआ है। केयरटेकरों की लापरवाही के चलते गोवंशों को दस दिन से हरा चारा नहीं मिल रहा है तो दूसरी ओर कटाई नहीं होने से चरी भी नष्ट होती जा रही है। गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों को भूसा, चोकर, पानी के साथ-साथ हरा चारा दिए जाने का फरमान शासन द्वारा जारी किया गया है। शासन के फरमान पर गोवंशों को हरा चारा मिल रहा है या नहीं इसका निरीक्षण भी अधिकारी करते हैं। लेकिन गोशालाओं में गोवंशों को हरा चारा तभी दिया जाता है जब किसी अधिकारी का निरीक्षण या दौरा रहता है। म्योहर ग्रामसभा स्थित अस्थाई गोशाला में संरक्षित सवा सौ गोवंशों लिए ग्राम प्रधान ने पचास हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.