Kausambi News: गोराजू की रामलीला में नारद मोह और विश्व मोहिनी स्वयंवर का हुआ मंचन
कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के गोराजू गांव में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में रविवार रात नारद मोह और विश्व मोहिनी स्वयंवर प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने आकर्षक अभिनय के जरिए भगवान की लीला का सजीव चित्रण किया। मंचन के दौरान दर्शक भावविभोर नजर आए और रामलीला परिसर जयकारों से गूंज उठा। गोराजू गांव में शनिवार को विधि-विधान के साथ मुकुट पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष मुकुट पूजन के साथ ही गोराजू की ऐतिहासिक रामलीला ने अपने 80 वर्ष पूरे किए हैं। रविवार को कलाकारों ने नारद मोह व विश्वमोहिनी स्वयंवर का मंचन किया। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर धार्मिक प्रसंगों का आनंद ले रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा में नारद मोह का हुआ भव्य मंचन इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह, उपाध्यक्ष पंकज श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.