Kausambi News: गोराजू की रामलीला में नगर दर्शन और अष्ट सखी संवाद का हुआ मंचन
कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के गोराजू गांव में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में बुधवार रात नगर दर्शन, अष्ट सखी संवाद और फुलवारी लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने जीवंत अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। लीला के प्रसंग में मुनि विश्वामित्र की अनुमति लेकर श्रीराम और लक्ष्मण जनकपुर नगर दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दोनों भाइयों के रूप-सौंदर्य को देखकर नगरवासी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। अष्ट सखियां आपस में दोनों भाइयों के रूप की प्रशंसा करती हैं। वहीं शिव धनुष की कठोरता और राम-लक्ष्मण की कोमलता को लेकर आशंका भी जताती हैं। इसके बाद दोनों भाई फुलवारी पहुंचते हैं, जहां गिरिजा पूजन के लिए आईं माता सीता अपने योग्य वर की कामना करती हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: रामलीला में भगवान राम के जन्म का जीवंत मंचन, भावविभोर हुए श्रद्धालु इस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.