Kausambi News: गोपसहसा में फोटो खींचकर लौट जाता है सफाईकर्मी
कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: कौशाम्बी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोपसहासा में नालियां चोक होने से जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई स्थानों पर गंदा पानी जमा रहने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। गोपसहसा गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ग्राम प्रधान व सचिव की मनमानी के चलते गांव में तैनात सफाई कर्मचारी भी गंदगी पर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि सफाईकर्मी आते हैं और फोटो खींचकर चले जाते हैं। लंबे समय से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। बरसात के दौरान हालात और भी खराब हो रही हैं। गंदा पानी घरों और रास्तों के आसपास जमा होने से बच्चों, बुजुर्गों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.