Kausambi News: गोकशी की अफवाह से मचा हड़कंप, बंद मकान में मिली दुधारू गाय
कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के बरक्कतपुर गांव में गोकशी की सूचना मिलने पर शनिवार देर रात पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी चायल शिवांक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बंद मकान की जांच कराई। तलाशी के दौरान मकान के अंदर एक दुधारू गाय बंधी मिली। पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि उसने दूध उत्पादन के लिए गाय खरीदी है। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बरक्कतपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने मकान में गाय को बंद कर रखा है और देर रात उसका वध किया जा सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद डीएसपी शिवांक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर संबंधित मकान का दरवाजा खुलवाया। अंदर पुलिस को गाय जीवित एवं स्वस्थ मिली। मकान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.