कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: गुलामीपुर होते हुए गोरियों मार्ग पर जीटी रोड की ओर जाने वाली सड़क की हालत बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण आए दिन वाहन पलटने का खतरा बना रहता है। जिम्मेदार हैं कि समस्या को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं हो रहे हैं। गुलामीपुर होते हुए गोविंदपुर गोरियों मार्ग जिला मुख्यालय तक जाने का महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा सड़क की लगातार अनदेखी की जा रही है। मरम्मत नहीं होने से सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी भरा रहता है। लगातार ...