कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। सरसवां ब्लॉक के गोराजू गांव में गणेश चतुर्थी पर स्थापित गणपति प्रतिमा का शुक्रवार को 11वें दिन धूमधाम से विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अबीर-गुलाल उड़ाते और नाचते-गाते श्रद्धालुओं से माहौल भक्तिमय हो गया। पूरे रास्ते 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना'के जयकारे गूंजते रहे।शुक्रवार सुबह से ही गणपति पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। पुरोहित हनुमान प्रसाद शुक्ल ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कराई। पान, सुपारी, लौंग और मोदक से पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद 'अगले वर्ष फिर आना'की कामना के साथ गणपति की प्रतिमा को विसर्जन यात्रा के लिए रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- ...