कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के अंबावां पश्चिम गांव निवासी सत्यम पुत्र बांकेलाल ने बताया कि विपक्षियों से उसका भूमि विवाद चल रहा है। 13 जून 2026 को वह कब्जाने की नीयत से खेत को समतल कर रहे थे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की थी। पांच महीने की गर्भवती पत्नी को भी पीटा था। इससे पत्नी को गंभीर चोटें आई थीं। पीड़ित के मुताबिक, घटना की शिकायत तभी पुलिस अधिकारियों से की गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। रविवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी राजू, उसके भाई सुनील, महंत, तीनों भाइयों की पत्नी क्रमश: राखी, सुनीता, प्रीती व पिता छोटेलाल के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया। कोतवाल विनीत सिंह ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...