कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: स्थानीय पीएचसी के मुख्य गेट के सामने बदहाल सड़क और जलभराव मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई दिनों तक पानी जमा रहता है और सड़क पर कीचड़ व फिसलन बनी रहती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार और जांच के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल के मुख्य गेट तक पहुंचने के लिए उन्हें जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत गर्भवती महिलाओं को होती है। फिसलन भरे रास्ते पर उन्हें संभलकर चलना पड़ता है। ऐसे में गिरने और चोट लगने का खतरा बना रहता है। बुजुर्ग मरीजों और छोटे बच्चों के साथ आने वाले तीमारदारों को भी क...