कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट की घटना को लेकर शासन गंभीर हो गया है। डीएम और एसपी से शासन स्तर से घटना के बारे में जानकारी लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिसके बाद अफसरों ने सोमवार की शाम फैक्टरी मालिक की तीन दुकानें (गोदाम) बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिए। उसका मकान गिराए जाने लेकर अधिकारी रात तक मंथन करते रहे। हालांकि, कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। माना जा रहा है कि अभी और भी बड़े स्तर पर कार्रवाई होगी।विस्फोट के बाद पटाखा फैक्टरी और गोदाम का तो नामोनिशान ही मिट गया। फैक्टरी मालिक नौशाद व परिवार की मनौरी बाजार में तीन दुकानें थीं। यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा विस्फोट: गुस्साई भीड़ ने फैक्ट्री मालिक के घर बोला हमला, पीछे के दरवाजे से भागा परिवार एक दुकान रेलवे ओ...