कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: छोटका गढ़वा गांव में रविवार शाम चरते वक्त एक भैंस गहरे गड्ढे में गिर गई। भैंस छोट्टा निषाद की थी। घटना के बाद भैंस को बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार को ग्रामीणों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भैंस को गड्ढे से बाहर निकालने का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर कौशाम्बी थाना पुलिस ने क्रेन मंगवाई और उसकी मदद से भैंस को सुरक्षित बाहर निकलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...