कौशाम्बी, जुलाई 30 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद भरवारी के अंजही बाजार मोहल्ले की विमला देवी पत्नी रामप्रकाश केसरवानी ने बताया कि बुधवार शाम पड़ोसी आयुष केसरवानी ने उसके चबूतरे पर गंदगी फैला दी। विरोध करने पर अपनी मां सीमा देवी के साथ मिलकर गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...