कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के सिंघिया गांव निवासी सुरेमन ने बताया कि सोमवार सुबह पड़ोसी सगे भाई छोटू व सिद्धू उर्फ रंजीत गंदगी फैलाने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे धर्मेंद्र को भी पीटा। ग्रामीणों ने पिता-पुत्र की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...