Kausambi News: गंदगी का विरोध करने पर छात्रा को उठाकर पटका, हुई बेहोश
कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: पिपरी थाने के लालापुर गांव में गंदगी का विरोध करने पर एक किशोर ने आठ वर्षीय छात्रा को उठाकर जमीन पर पटक दिया। सिर में चोट लगने से छात्रा मौके पर ही अचेत हो गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने के बाद मंगलवार को पीड़ित दंपती ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लालापुर निवासी मुखलाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि शनिवार को वह काम पर गया था। पत्नी फूलकली भी मवेशियों के लिए चारा लेने खेत चली गई थी। घर पर उसकी आठ वर्षीय बेटी मधु और छह वर्षीय बेटा पंकज थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक किशोर उसके बेटे पर गंदगी लगा रहा था। बहन मधु ने इसका विरोध किया तो किशोर ने उसे उठा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.