कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: कड़ा धाम के कुबरी घाट पर सोमवार सुबह स्नान के दौरान एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला तेज बहाव में बह गई। एक जाबांज युवक और पुलिस की तत्परता से महिला को करीब दो किलोमीटर दूर वृंदावन घाट के पास सकुशल बाहर निकाला गया। पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग गांव की लालमणि (70) पत्नी रामेश्वर सिंह ग्रामीणों के साथ गंगा स्नान करने कड़ा धाम के कुबरीघाट आई थीं। जानकारी के अभाव में वह बैरिकेडिंग से हटकर स्नान करने लगीं और गहरे पानी में चली गईं। शोर मचने तक वह तेज बहाव में काफी दूर निकल चुकी थीं। सूचना पर पीएसी की जल पुलिस और कड़ा धाम पुलिस स्टीमर लेकर उनकी तलाश में पीछे दौड़ी। इसी दौरान वृंदावन घाट के पास राजा जयचंद के किले की चौकीदारी कर रहे कड़ा निवासी भरत यादव पुत्र रामबरन यादव ने महिला को बहते देखा। युवक ने साहस दिखाते...