कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: उप जिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने बुधवार कों तहसील क्षेत्र के सहजादपुर गांव के गंगा किनारे बसे सुखऊ का पुरवा पहुंचकर गंगा के जलस्तर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल गंगा का जलस्तर बढ़ने के बजाय घटा है और पानी गांव व आबादी क्षेत्र से काफी नीचे है। स्थिति सामान्य होने की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने पर तत्काल तहसील प्रशासन को सूचना दें। एसडीएम ने मौके पर मौजूद राजस्व कर्मियों और पुलिसकर्मियों को गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलस्तर बढ़ने और खतरे के निशान के करीब पहुंचने की स्थिति में ग्रामीणों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। साथ ही प्रभाव...