कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाने के पट्टी परवेजाबाद गांव के मजरा असदउल्लागंज में शनिवार को खेत से पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि चार लोगों ने घर में घुसकर दंपती की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान कुल्हाड़ी से हमला किए जाने पर युवक के सिर में गंभीर चोट आई। पत्नी भी मारपीट में घायल हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असदउल्लागंज निवासी गनेशदीन ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में अरहर की फसल बो रखी है। शनिवार सुबह बारिश के बाद खेत में पानी भर गया था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मां-बेटे सहित तीन पर जानलेवा हमले में मुकदमा वह नाली बनाकर खेत से पानी निकाल रहे थे। इसी दौरान गांव के रमेश मिस्त्री, महेंद्र कुमार, बबलू और राजेंद्र वहां पहुंच गए और गाली-गलौज ...