कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने के काजू गांव निवासी ओमशंकर ने थाना दिवस में शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर खेत समतलीकरण का कार्य रुकवाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह मंगलवार को अपनी भूमिधरी भूमि की जुताई व समतलीकरण करा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए काम रुकवा दिया। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत तहसील चायल में भी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...