Kausambi News: खेत में शौच को लेकर अधेड़ को दबंग भाइयों ने पीटा
कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: खेत में शौच करने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों ने एक अधेड़ की पिटाई कर दी। मारपीट में अधेड़ को चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पिपरी थाना क्षेत्र के फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी छोटेलाल पासी पुत्र जगेश्वर पासी ने बताया कि सोमवार शाम वह गांव के एक खेत में शौच के लिए गया था। इसी दौरान खेत मालिक के दो भाई वहां पहुंच गए। खेत में शौच करने का आरोप लगाते हुए दोनों ने पहले उसे खरी-खोटी सुनाई और गाली-गलौज शुरू कर दी। छोटे लाल के विरोध करने पर आरोपित आगबबूला हो गए और डंडे, लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर माहौल शांत कराया। मारपीट में घायल छोटे लाल ने थाने पहुंचकर दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.