Kausambi News: खेत में निकला 90 किलो का विशालकाय अजगर, वन विभाग की टीम ने पकड़ा
कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: अलावलपुर गांव में शनिवार दोपहर करीब दो बजे कमलेश यादव के खेत में विशालकाय अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। करीब 90 किलो वजन का अजगर देखकर लोग हैरान रह गए। खेत में अजगर होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ लिया। विशालकाय अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसकी चर्चा दोपहर से लेकर शाम तक क्षेत्र में होती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.