Kausambi News: खेत में काम कर रहे किसान की सर्प दंश से मौत
कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के बाबूरार गांव निवासी 30 वर्षीय अजय सिंह पुत्र स्व. रमेश सिंह किसानी के साथ ही पशुपालन भी करते थे। उन्होंने मवेशियों के लिए खेत में चरी बो रखी थी। लगातार हो रही बरसात की वजह से खेत में पानी भरने से चरी सड़ने लगी थी। सोमवार की सुबह वह बारिश का पानी निकालने के लिए फावड़े से खेत की मेड़ काट रहे थे। इस दौरान मेड़ में छिपे सर्प ने उनको डस लिया। चीखते-चिल्लाते अजय घर पहुंचे व परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराने लगे। हालत बिगड़ने पर शाम को इलाज के लिए जिला अस्पताल कौशाम्बी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.