Kausambi News: खेत देखने गए युवक को जमकर पीटा, केस
कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव निवासी सूरज पुत्र गिरधारी ने बताया कि उसका खेत चरवा के घूरी गांव में है। आठ नवंबर की शाम वह खेत देखने गया था। तभी घूरी का ही रहने वाला रंगत पासी अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने साथियों संग मिलकर अकारण पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.