कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के अहिरारा गांव के चौकीदार अशर्फीलाल ने बताया कि 21 अगस्त को गांव की रोशनी देवी पुत्री मानसिंह व देव नारायण के बीच खेत के रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के बीच शाम को मारपीट हुई। जिसमें रोशनी देवी, सुमन पत्नी राहुल व राहुल पुत्र मानसिंह, दूसरे पक्ष से फूलकुमारी पत्नी मेवालाल, कुशला देवी पत्नी देव नारायण को चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से विवाद शांत कराया गया। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...