कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- Kausambi News: संदीपन घाट थानाक्षेत्र के शोभना गांव में गुरुवार दोपहर खेत के बंटवारे को लेकर पट्टीदारों ने मां और उसके दो बेटों को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में तीनों को चोटें आई। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। शोभना गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र छंगूलाल ने बताया कि पट्टीदारों से खेत के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि गुरुवार दोपहर इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद आधा दर्जन पट्टीदार उसके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां संपति देवी और भाई मुन्नीलाल को भी आरोपियों ने पीट दिया। मारपीट में तीनों घायल ह...