कौशाम्बी, जुलाई 25 -- Kausambi News: विकास खंड कड़ा के केसारी गांव में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन का कार्य ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब पांच माह पहले जीटी रोड के किनारे और गांव के विभिन्न हिस्सों में पाइप लाइन के लिए चैंबर बनाए गए, लेकिन आज तक उन पर ढक्कन नहीं लगाए गए। दर्जनों चैंबर खुले पड़े हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार सुबह एक गाय खुले चैंबर में गिर गई, जिससे उसका पैर टूट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...