कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर एक भौतर में खुले खेत में रखा बिजली का ट्रांसफॉर्मर लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। ट्रांसफॉर्मर के आसपास सुरक्षा घेरा नहीं होने से ग्रामीणों और खेतों में काम करने वाले किसानों को हादसे की आशंका बनी रहती है। जिम्मेदार हैं कि सब कुछ जानते हुए भी सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। नगर के पंचायत के वार्ड एक भौतर स्थित एक खेत में खुले में ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान खेत में पानी भरने से ट्रांसफॉर्मर के आसपास करंट फैलने की आशंका रहती है। खेतों में जाने वाले किसान, मजदूर और मवेशी इसकी जद में आ सकते हैं। ट्रांसफॉर्मर को सुरक्षित कराने के लिए कई बार बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से ग्रामीणों ने शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आ...