Kausambi News: खाना गिर जाने पर युवक ने भाभी को पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 26 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ियामई गांव निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी कानेमई के रहने वाले प्रदीप कुमार से की थी। पीड़ित के मुताबिक, देवर गोलू आए दिन बेटी को परेशान करता है। 24 जुलाई की रात भी खाना गिर जाने की बात पर उसने बिटिया की पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.