Kausambi News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिराथू क्षेत्र में की छापेमारी
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को सिराथू तहसील क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी गायत्री के नेतृत्व में विभिन्न दुकानों से जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मंझनपुर रोड स्थित श्रीकृष्णा सेल्स से आइसक्रीम, कान्हा डेयरी से मिश्रित दूध तथा ब्लॉक रोड स्थित पाल डेयरी से पनीर और खोया का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की मिलावटी खराब अथवा एक्सपायरी खाद्य सामग्री का विक्रय न करें। एक्सपायरी उत्पाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.