कौशाम्बी, अगस्त 19 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त द्वितीय शिव प्रताप तिवारी के नेतृत्व में मनौरी, तिलहर मोड़, सरायअकिल, चायल और मंझनपुर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सिंथेटिक सीरप व शरबत, मिश्रित दूध, पनीर समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के निगरानी नमूने संग्रहित किए।निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव, खाद्य लाइसेंस की प्रक्रिया और पैक्ड खाद्य सामग्री के लेबल संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी कीमत पर गुणवत्ताहीन, मिलावटी अथवा एक्सपायर खाद्य सामग्री की बिक्री न करें। टीम ने बाजार में मौजूद लोगों को भी खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। ...