कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के टेवां निवासी अमन चौधरी ने बताया कि आठ अगस्त को उसके साथ यूपीआई फ्रॉड हुआ। यूपीआई के जरिए दो किस्तों में 50 हजार रुपये दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित को इसकी जानकारी मोबाइल में संदेश आने पर हुई। तत्काल उसने बैंक शाखा के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि शीघ्र ही रकम खाते में वापस कराई जाएगी। आरोपी को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...