Kausambi News: कौशाम्बी के युवक की संभल में मौत, कोहराम
कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: संभल जिले में हुए सड़क हादसे में पश्चिमशरीरा निवासी 31 वर्षीय युवक की शनिवार को दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन संभल के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव लाकर गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पश्चिमशरीरा निवासी चंचल सिंह पुत्र नंदकिशोर सिंह संत रामपाल के संत लोक आश्रम के अनुयायी थे। वह आश्रम की गाड़ी चलाने के साथ ही संत रामपाल के विचारों और संदेशों का प्रचार-प्रसार भी करते थे। बताया गया कि शनिवार को चंचल सिंह अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान संभल क्षेत्र में सड़क किनारे दैनिक क्रिया करने के लिए कार से नीचे उतरे। उसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। खबर मिलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.