Kausambi News: कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 24 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब गांव निवासी धीरज पटेल ने बताया कि बीते दिनों विपक्षियों ने घर में घुसकर उसकी व उसके पिता करन पटेल की हत्या का प्रयास किया था। घटना की शिकायत तभी स्थानीय पुलिस से की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। रविवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी परमेंद्र मौर्य, उसकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र अविरल, पुत्री प्रीती व सहयोगी राजेश त्रिपाठी तथा संतोष निवासी नादिरगंज मजरा कशिया पूरब के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया। हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.