कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के कुंदनपुर मजरा तेवारा निवासी यशवंत सिंह ने बताया कि सगे भाई बलवंत सिंह से पैतृक जमीन को लेकर उसका विवाद चल रहा था। छह जून 2026 की शाम आपस में जमीन की नापजोख की गई। इस दौरान पीड़ित की पांच बिस्वा जमीन भाई की आराजी में निकल आई। इसी से गुस्साए भाई बलवंत सिंह गाली देने लगा। विरोध करने पर अपने बेटों जयकरन सिंह, बालकरन सिंह व पत्नी सुग्गन देवी के साथ मिलकर पिटाई की। बचाव करने पहुंची पीड़ित की पत्नी सुशीला देवी, बेटे अनिरुद्ध समेत अन्य को भी पीटा। इल्जाम है कि पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय पीड़ित पक्ष का ही चालान कर दिया। परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...