कौशाम्बी, जुलाई 4 -- Kausambi News: इलाके के सिरसी स्थित उदय प्रकाश इंटर कॉलेज परिसर से शुक्रवार को कक्षा दस की छात्रा मोनिका निवासी समसपुर की साइकिल चोरी हो गई। विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात युवक साइकिल ले जाते हुए कैद हुआ है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। विद्यालय प्रबंधन ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बैंक के बाहर से बाइक चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...