कौशाम्बी, अगस्त 26 -- Kausambi News: कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र में कूड़ा फेंकने से मना करना एक गर्भवती महिला को गांव के ही एक परिवार के लोगों ने पीटा जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मारपीट में महिला को चोटें आई हैं। पीड़िता के पति ओमलाल के मुताबिक, गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़िता सुग्गी देवी की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और महिला को न्याय दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...