कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: संदीपनघाट थाना क्षेत्र के हथियाभीट गांव में रविवार सुबह घर के सामने कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर दबंग भाइयों ने मां-बेटे की पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों को चोटें आई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हथियाभीट मजरा महगांव निवासी बब्लू पुत्र शंकरलाल मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बब्लू ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक कूड़ा लेकर आया और उसके घर के सामने फेंक दिया। बब्लू ने इसका विरोध किया तो आरोपित गाली देते हुए वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक अपने दो भाइयों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचा और बब्लू के साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटे को पिटता देख उसकी मां कुसुम बीच-बचाव ...