कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कुबरी गंगा घाट पर सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गंगा के तेज बहाव में एक अज्ञात महिला का शव बहकर पहुंच गया। शव को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं और पुरोहितों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कड़ा धाम थाना के देवीगंज चौकी प्रभारी कालिका प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को गंगा से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने घाट के पुरोहितों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ किया तो पता चला शव मानिकपुर प्रतापगढ़ की ओर से गंगा के तेज बहाव में यहां पर आया है। पुलिस ने महिला की फोटो आसपास के थानों और प्रतापगढ़ जिले के थानों में भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। महिला की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। वह ब्लाउज-पेटीकोट पहने थी तथा शरीर पर चांदी के आभूषण भी मिले ...