कौशाम्बी, जुलाई 31 -- Kausambi News: गंगा के बढ़ते जलस्तर और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम ने शुक्रवार कुबरीघाट पर गंगा के गहरे जल में फ्लोटिंग जेटी (तैरती) बॉक्स बैरिकेडिंग स्थापित कराई है। अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह की पहल पर कराए गए इस कार्य से स्थानीय लोगों, पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने सराहना की। गंगा में स्नान करते समय अक्सर श्रद्धालु गहरे पानी में चले जाते थे और डूबने जैसी घटनाओं का शिकार हो जाते थे। इसे देखते हुए चार दिन पहले कड़ा धाम थाना प्रभारी रहे विनीत सिंह के सुझाव पर नगर पंचायत प्रशासन ने फ्लोटिंग जेटी लगाए जाने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को नगर पंचायत प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए कुबरी घाट पर लगभग 100 फुट लंबी फ्लोटिंग बैरिकेडिंग लगवा दी। ब्राह्मणों और पुरोहितों का कहना है कि बैर...