कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: मूरतगंज ब्लॉक की गौहानी ग्राम पंचायत के मजरा मलाका स्थित वृहद गो-संरक्षण केंद्र में 394 गोवंशों की देखभाल की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोवंशों की संख्या के अनुरूप चारा-पानी, साफ-सफाई और छांव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बारिश के बाद गोशाला परिसर में जगह-जगह कीचड़ और गंदगी जमा है। इससे गोवंशों के स्वास्थ्य को लेकर ग्रामीणों में चिंता है। गोशाला परिसर में कई स्थानों पर पानी जमा होने से दलदल जैसी स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक कीचड़ और गंदगी रहने से मच्छर व अन्य कीट पनप रहे हैं। --------तीन टीन शेड क्षतिग्रस्त गोवंशों को धूप और बारिश से बचाने के लिए बनाए गए तीन टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार शेड पर्याप्त नहीं होने के साथ ही बार...