कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: चाकवन-कोखराज क्षेत्र के ग्राम पंचायत उलाचूपुर के मजरा जरहुआ गांव में मुख्य सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क की स्थिति दलदल जैसी होने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब एक वर्ष पूर्व नाली का निर्माण कराया गया था। लेकिन नाली को डामर सड़क के जल निकासी वाले नाले से नहीं जोड़ा गया। इसके चलते घरों से निकलने वाला पानी रास्ते में ही जमा रहता है बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव और कीचड़ के कारण करीब पचास परिवारों को रोजाना आवागमन में दिक्कत होती है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद नाली और सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने संब...