Kausambi News: किशोरी से दुराचार के मामले में मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 31 अक्तूबर को घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी रामू पुत्र सुरेश बहाने से भीतर घुस गया। उसने बेटी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। मामले की जांच के बाद शुक्रवार को मुकदमा कायम किया गया है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.