Kausambi News: किशोरी से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
कौशाम्बी, जुलाई 17 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 14 जुलाई को स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया। इसमें आरोप लगाया कि इलाके के धोसरा गांव निवासी राममिलन पुत्र घनश्याम ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ जोर-जबर्दस्ती की है। बाद में बयान के दौरान किशोरी ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का भी इल्जाम जड़ा। इस आधार पर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई। पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह गांव के समीप से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर बीएन पांडेय ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.