कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ रविवार को छेड़खानी की गई। विरोध करने पर उसको धमकी भी दी गई। किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। किशोरी की मां, अपने पति व देवर के साथ आरोपी के घर गई और उलाहना दिया। आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय आरोपी व उसके परिजनों ने किशोरी की मां, उसके पिता व चाचा को बेरहमी से पीटा। इससे उनको चोटें आईं। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रंगबाज उर्फ बृजेश कुमार, रामलाल यादव, रामू और राजू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...