कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को 19 अगस्त को कोखराज के सपहा गांव का धर्मेंद्र यादव पुत्र गुरु प्रसाद भगा ले गया था। किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने धर्मेंद्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर किसी तरह किशोरी को बरामद किया। आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने सोमवार को धन्नी बाईपास के समीप से आरोपी धर्मेंद्र को धर दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...