कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पहले उसकी 17 साल की बेटी संदिग्ध हाल में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि इलाके के कनैली गांव का मोनू सरोज बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...