कौशाम्बी, सितम्बर 11 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली के एक गांव की किशोरी को बुधवार की शाम को दो युवक झांसा देकर भगा ले गए। किशोरी अपने साथ घर में रखा 25 हजार रुपये और मां के जेवर भी लेकर गई है। परिजनों ने पहले काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी आदित्य व उसके साथी दहाड़ी के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने बेटी के गायब होने पर अनहोनी होने की भी आशंका जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...