Kausambi News: किशोरी को किया अगवा, मां को धमकी
कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- Kausambi News: पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि शनिवार की रात उसकी 17 साल की बेटी संदिग्ध हाल में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी मिथुन बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़िता के मुताबिक, इसका उलाहना देने जाने पर आरोपी मिथुन के भाई हेमंत ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.