Kausambi News: किशोरी को अगवा किए जाने के मामले में मुकदमा
कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 10 जुलाई को संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि मंझनपुर के टेंगाई जलालपुर गांव का रहने वाला भुल्लू पुत्र प्रताप उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। पीड़िता के मुताबिक, बेटी अपने साथ 30 हजार रुपया नकद व गहने भी लेकर गई है। आरोपी के पिता पर इल्जाम है कि उसने फोन पर धमकी दी है। दो अन्य लोगों ने किशोरी को अगवा करने में सहयोग किया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- किशोरी को ले गया युवक,विरोध पर परिजनों को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.