कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: कौशाम्बी। करारी के पट्टी नहर के समीप बुधवार की शाम को किन्नर सानिया पर हमला हुआ था। चार पहिया वाहनों से आए हमलावरों ने किन्नर को बेरहमी से पीटा। इस मामले में करारी थाना पुलिस ने किन्नर पंडिताईन उर्फ छेद्दू किन्नर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।करारी के पथरा कला गांव की किन्नर सानिया ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह बुधवार की शाम को वह अपने गुरू काजल किन्नर से मिलने जा रही थी। जैसे ही वह पट्टी नहर के समीप पहुंची। हिसामपुर नहर की ओर से ओर से तीन चार पहिया वाहन से आए किन्नर पंडिताइन उर्फ छेद्दू किन्नर ने अपने परिजनों व साथियों के साथ हमला बोल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...