कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। सैनी कोतवाली के दिलावलपुर गांव के समीप कार ने रविवार को बाइक में टक्कर मार दिया था। हादसे में रामचंद्र पुत्र शिवराज निवासी सिठौरा, खागा, फतेहपुर को चोटें आई थी। साथ ही उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी।रामचंद्र के साथ बाइक में उसकी भाभी भी थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद रामचंद्र ने सैनी कोतवाली पुलिस को कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...